ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में खेत से मिले मानव अंग के टुकड़े, लापता महिला का शव होने की आशंका

NALANDA: इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा से आ रही है, जहां मानव अंग के कई टुकड़े मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह जब ग्रामीण खेतों की तरफ गए तो

बिहार में खेत से मिले मानव अंग के टुकड़े, लापता महिला का शव होने की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा से आ रही है, जहां मानव अंग के कई टुकड़े मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह जब ग्रामीण खेतों की तरफ गए तो उनकी नजर मानव अंगों पर पड़ी, जिसके बाद भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मानव अंग मिलने जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। घटना थरथरी थाना क्षेत्र के पुरंदरपुर गांव की है।


बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह कुछ ग्रामीण खेतों में काम कर रहे थे, तभी उनकी नजर खेत में बिखरे पड़े मानव अंगों पर पड़ी। मानव अंग मिलने की बात जंगल में लगी आग की तरह देखते ही देखते पूरे इलाके में फैल गई। लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि बरामद मानव अंग गांव की लापता महिला संगीता देवी के हैं।


ग्रामीणों के मुताबिक गांव के ही 35 वर्षीय युवक नीतीश कुमार की पत्नी संगीता बीते 13 मार्च को रहस्यमय तरीके से लापता हो गई थी। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बरमाद मानव अंगों को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। ग्रामीणों के बयान के आधार पर पुलिस ने अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा कर लेने का भरोसा दिलाया है।