ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

बिहार : युवक की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, खेत से मिला खून से लथपथ शव

NALANDA : बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाशों का मनोबल दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। बेखौफ अपराधी एक के बाद एक हत्या, लूट, डकैती जैसे संगीन वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चु

बिहार : युवक की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, खेत से मिला खून से लथपथ शव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA : बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाशों का मनोबल दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। बेखौफ अपराधी एक के बाद एक हत्या, लूट, डकैती जैसे संगीन वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा घटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा की है, जहां बदमाशों ने एक युवक की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना दरुवारा बेलदारी गांव की है। खून से सना शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।


बताया जा रहा है कि दरुवारा बेलदारी गांव में रविवार की सुबह लोग खेतों की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर खेत में पड़े युवक के शव पर पड़ी। शव मिलने की जानकारी जैसे ही गांव के अन्य लोगों की मिली मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।