ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: फोन पर बात कर रही पत्नी को पति ने मारा थप्पड़, गुस्से में कर ली आत्महत्या

NALANDA : फोन पर बात कर रही पत्नी को थप्पड़ मारना एक शराबी पति को भारी पड़ गया. दरअसल पति की इस करतूत से नाराज पत्नी ने आत्महत्या कर अपनी जान दे दी. महिला की मौत के बाद उसके बच्

बिहार: फोन पर बात कर रही पत्नी को पति ने मारा थप्पड़, गुस्से में कर ली आत्महत्या
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : फोन पर बात कर रही पत्नी को थप्पड़ मारना एक शराबी पति को भारी पड़ गया. दरअसल पति की इस करतूत से नाराज पत्नी ने आत्महत्या कर अपनी जान दे दी. महिला की मौत के बाद उसके बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. वहीं महिला के परिजनों ने पति के ऊपर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है. नालंदा पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


घटना नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र की है, जहां जैतपुर गांव में एक महिला ने पति से गुस्सा होकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि छोटी सी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था. इस विवाद में पति ने पत्नी को एक थप्पड़ मार दिया था. जिसके कारण महिला ने अपनी जान दे दी. मृतक महिला की पहचान सोनिया (26) के रूप में की गई है, जो जैतपुर के रहने वाले टुन्ना यादव की पत्नी बताई जा रही है. 


मायके वालों का आरोप है कि पति ने उसकी गला दबाकर हत्या की है. वहीं ससुराल वालों ने इसे आत्महत्या बताया है. बताया जा रहा है कि टुन्नी शराब पीने का आदी है। वह ऑटो चलाकर गृहस्थी चलाता है. टुन्नी अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था. सोनिया मायके वालों से इसकी शिकायत कर रही थी. उसी समय टुन्नी ने पत्नी को थप्पड़ मार दिया था. 


इस मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस जल्द ही  कानूनी कार्रवाई करेगी. 

टैग्स