ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: घर से बुलाकर युवक की बेरहमी से हत्या, दोस्त पर ही लगा मर्डर का आरोप

NALANDA: नालंदा में एक दोस्त ने ही अपने दोस्त की बेरहमी से जान ले ली। आरोपी ने फोन कर युवक को बुलाया और उसे मौत के घाट उतारकर मौके से फरार हो गया। शनिवार को युवक का शव बिहार थाना क

बिहार: घर से बुलाकर युवक की बेरहमी से हत्या, दोस्त पर ही लगा मर्डर का आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: नालंदा में एक दोस्त ने ही अपने दोस्त की बेरहमी से जान ले ली। आरोपी ने फोन कर युवक को बुलाया और उसे मौत के घाट उतारकर मौके से फरार हो गया। शनिवार को युवक का शव बिहार थाना क्षेत्र के नीमगंज मोहल्ला में बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


मृतक युवक की पहचान नवीनगर निवासी किशोरी केवट के बेटे अमन कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि अमन के दोस्त ने उसे फोन कर घर से बुलाया था। काफी देर तक जब अमन वापस घर नहीं लौटा को परिजनों को अनहोनी की आशंका सताने लगी। काफी खोजबीन के बावजूद अमन का कही पता नहीं चल रहा था। इसी बीच उसका शव नीमगंज से मिलने की जानकारी परिजनों को मिली।


घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। किस कारण से अमन की हत्या की गई फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने जल्द ही आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।