ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार: घर से बुलाकर शख्स की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने डॉन को मारी 6 गोलियां

NALANDA: नालंदा में बेखौफ बदमाशों ने घर से बुलाकार एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने मृतक शख्स को 6 गोलियां मारी हैं। किस कारण से युवक की हत्या की गई है फिलहाल यह स्पष्

बिहार: घर से बुलाकर शख्स की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने डॉन को मारी 6 गोलियां
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: नालंदा में बेखौफ बदमाशों ने घर से बुलाकार एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने मृतक शख्स को 6 गोलियां मारी हैं। किस कारण से युवक की हत्या की गई है फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। बदमाशों की गोली का शिकार हुआ युवक खुद भी अपराध से जुड़ा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के शेखूपुर गांव के पास की है।


मृतक की पहचान दीपनगर के मनीचक गांव निवासी चंद्र देव पासवान के 38 वर्षीय बेटे मुन्ना डॉन के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि बुधवार की देर शाम किसी शख्स ने फोन कर मुन्ना को घर से बुलाया था और बाद में उसके सीने में 6 गोलियां दागकर उसे मौत के घाट उतार दिया। गोली चलने के आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे हालांकि तबतक मुन्ना की मौत हो चुकी थी।


उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मुन्ना डॉन के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक, मुन्ना डॉन के खिलाफ भी थाने में कई मामले दर्ज हैं। किस कारण से मुन्ना की हत्या की गई फिलहाल यह, स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।