ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिए

Bihar Crime News: बिहार में चुनावी रंजिश को लेकर खूनी खेल, नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष को मारी गोली

NALANDA: बिहार के नालंदा में चुनावी रंजिश को लेकर एक नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष को गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल पैक्स अध्यक्ष को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घट

Bihar Crime News: बिहार में चुनावी रंजिश को लेकर खूनी खेल, नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष को मारी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: बिहार के नालंदा में चुनावी रंजिश को लेकर एक नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष को गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल पैक्स अध्यक्ष को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बिहारशरीफ प्रखंड के मैघी नगमा पंचायत की है।


नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष शिव चरण प्रसाद को विरोधियों द्वारा गोली मारने का आरोप है। परिवार के लोगों ने बताया कि चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद शिव चरण प्रसाद गांव के लोगों से मिल रहे थे। इसी दौरान मारपीट हुई और उसके बाद उन्हें गोली मारकर जख्मी कर दिया। आनन-फानन में पैक्स अध्यक्ष को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।


पैक्स अध्यक्ष की पत्नी सरस्वती देवी ने बताया कि जीत हासिल करने के बाद लोगों से मिलने दीपनगर बाजार गये थे। इसके बाद जैसे ही घर के पास पहुंचे तो हथियार से लैस लोगों ने घर पर हमला किया। पहले उनके बेटे को लाठी डंडों से पीटा और बाद में नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष को गोली मार दी। घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है और हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता