ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बिहार: कोचिंग में घुसकर युवती को मारी गोली, लोगों ने युवक को बेरहमी से पीटा; पुलिस ने भीड़ से बचाई आरोपी की जान

NALANDA: नालंदा में एक युवक ने कोचिंग में घुसकर युवती के सीने में गोली दाग दी। युवती को गोली मारने के बाद आरोपी ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी युवक को बुरी

बिहार: कोचिंग में घुसकर युवती को मारी गोली, लोगों ने युवक को बेरहमी से पीटा; पुलिस ने भीड़ से बचाई आरोपी की जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: नालंदा में एक युवक ने कोचिंग में घुसकर युवती के सीने में गोली दाग दी। युवती को गोली मारने के बाद आरोपी ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी युवक को बुरी तरह से पीटा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को चंगुल से युवक को बचाया।


गोली से घायल हुई युवती की पहचान परबलपुर थाना क्षेत्र के पीलिच्छ गांव निवासी विनोद राउत की 18 वर्षीय बेटी प्रीति कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रीति कुमारी घर मे ही कोचिंग क्लास चलाती है। सोमवार को वह कोचिंग में बच्चो को पढ़ा रही थी, तभी एक युवक कोचिंग में घुस आया और प्रीति को गोली मार दी।


गोली मारने के बाद आरोपी बगल में स्थित गैस गोदाम में छुप गया। इसकी भनक लगते ही ग्रामीणों ने गोदाम को घेर लिया और आरोपी को धर दबोचा। गुस्साए लोगों ने आरोपी को बेरहमी से पीटा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे लोगों को चंगुल से बचाया और अपने साथ ले गई।


पुलिस ने गोली लगने से घायल हुई युवती को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से बेहतर इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। उधर, पुलिस ने आरोपी युवक को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि युवक के होश में आने के बाद ही यह पता चल सकेगा कि उसने युवती को गोली क्यों मारी है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता