ब्रेकिंग
नगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीरसोई का बजट बिगाड़ रहे प्याज, चीनी, दाल और खाद्य तेल! अचानक क्यों बढ़ने लगी कीमतें, जानिए वजहतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... नगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीरसोई का बजट बिगाड़ रहे प्याज, चीनी, दाल और खाद्य तेल! अचानक क्यों बढ़ने लगी कीमतें, जानिए वजहतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला...

बिहार: HC के रजिस्ट्रार के घर चोरी मामले में एक्शन : पुलिस ने वारदात में शामिल सात चोरों को दबोचा : इनमें तीन नाबालिग चोर भी शामिल

NALANDA : नालंदा के परवलपुर थाना इलाके के मई गांव में पटना हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार के बंद पड़े पुस्तैनी मकान में हुई भीषण चोरी की घटना का पुलिस ने उद्भेदन कर लेने का दावा किया

बिहार: HC के रजिस्ट्रार के घर चोरी मामले में एक्शन : पुलिस ने वारदात में शामिल सात चोरों को दबोचा : इनमें तीन नाबालिग चोर भी शामिल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA : नालंदा के परवलपुर थाना इलाके के मई गांव में पटना हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार के बंद पड़े पुस्तैनी मकान में हुई भीषण चोरी की घटना का पुलिस ने उद्भेदन कर लेने का दावा किया है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले सात चोरों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया है। 


पूरे मामले पर हिलसा डीएसपी- 2 गोपाल कृष्ण ने बताया कि विगत 15 जून को रजिस्ट्रार बृजेश सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने केस दर्ज कराया था। जिसमें उन्होंने कैश समेत 5 लाख के सामान की चोरी की बात बताई थी। तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चोरी की इस घटना का खुलासा कर दिया है।


उन्होंने बताया कि चोरी में शामिल तीन नाबालिग समेत कुल सात लोगों को चोरी गए सामानों के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में शैलेश कुमार, नंदलाल गोप, बिहारी गोप और संजीत कुमार शामिल हैं। पुलिस ने इन लोगों के पास से पांच चांदी की मां दुर्गा की प्रतिमा, एक एलसीडी, एक मोटर, गैस सिलेंडर, सोलर प्लेट समेत अन्य सामान बरामद कर लिये हैं।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता