ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटक कर छात्र ने दी जान, स्कूल संचालक पर टॉर्चर करने का आरोप

NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहां एक निजी स्कूल के हॉस्टल में 15 वर्षीय छात्र ने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। मृतक छात्र के परिजनों ने आरोप लगाया है कि हॉस्टल के संचालक

बिहार: हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटक कर छात्र ने दी जान, स्कूल संचालक पर टॉर्चर करने का आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहां एक निजी स्कूल के हॉस्टल में 15 वर्षीय छात्र ने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। मृतक छात्र के परिजनों ने आरोप लगाया है कि हॉस्टल के संचालक द्वारा छात्र को प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे परेशान होकर उसने खुदकुशी कर ली है। घटना राजगीर के टेरा कटारी मोड़ पर स्थित ज्ञान सिद्ध पब्लिक स्कूल के हॉस्टल की है।


मृतक छात्र की पहचान गया जिला के नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के रहने बाले उमेश यादव के 15 वर्षीय बेटे शिवशंकर कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जब परिवार के सदस्य स्कूल पहुंचे तो सभी कर्मी वहां से फरार हो गए थे। परिजनों ने बताया कि शिवशंकर और उसका भाई उमाशंकर पिछले 5 साल से ज्ञान सिद्ध पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे थे।


हॉस्टल के ही एक छात्र के दो हजार रुपये पिछले दिनों चोरी हो गए थे। जिसके बाद हॉस्टल संचालक द्वारा चोरी का आरोप लगाकर शिवशंकर को प्रताड़ित किया जा रहा था। जिसके कारण स्कूल में छुट्टी होने से पहले ही वह स्कूल से हॉस्टल चला गया और फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता