ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

Bihar Breaking News: बिहार में अपराधियों का तांडव, मुखिया सह JDU नेता की सरेआम हत्या; घर से बुलाकर सीने में दाग दी गोली

NALANDA: बड़ी खबर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से निकलकर सामने आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक जेडीयू नेता सह मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी है। हत्या की

Bihar Breaking News: बिहार में अपराधियों का तांडव, मुखिया सह JDU नेता की  सरेआम हत्या; घर से बुलाकर सीने में दाग दी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: बड़ी खबर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से निकलकर सामने आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक जेडीयू नेता सह मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी है। हत्या की इस वारदात से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। 


जानकारी के मुताबिक, वेंन थाना क्षेत्र के आट पंचायत के मुखिया सह जदयू के प्रखंड महासचिव कारू तांती की अपराधियों ने घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी है। जदयू वेंन प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कारू तांती अपने घर में थे उसी दौरान उन्हें एक बच्चा घर से बुलाकर ले गया और पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी।


आनन-फानन में खून से लथपथ मुखिया को परिजन निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही वेंन थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता