ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

बिहार: अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर हमला, एक जवान घायल, गुस्साए लोगों ने JCB में की तोड़फोड़

NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहां अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस टीम को लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। गुस्साए लोगों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। ग्रामीणों के हमले में

बिहार: अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर हमला, एक जवान घायल, गुस्साए लोगों ने JCB में की तोड़फोड़
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहां अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस टीम को लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। गुस्साए लोगों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। ग्रामीणों के हमले में पुलिस का एक जवान घायल हो गया है। इस दौरान ग्रामीणों ने जेसीबी मशीन में तोड़फोड़ भी कर दी। बाद में विभिन्न थानों की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में किया।


दरअसल, लालूबिगहा गांव में बाल्मिकी बिंद का घर गैर मजरूआ में बना है। जमीन को खाली करने के लिए तीन नोटिस दिया गया था लेकिन बाल्मिकी बिंद ने जमीन को खाली नहीं किया। शनिवार को अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस प्रशासन की टीम लालूबिगहा पहुंची थी। पुलिस टीम ने घर को तोड़ने का काम शुरू किया ही था कि ग्रामीणों ने हमला बोल दिया।


इस दौरान गुस्साए लोगों ने जेसीबी में तोड़फोड़ शुरू कर दी। झड़प में पुलिस का एक जवान भी घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर विभिन्न थानों की पुलिस और बड़ी संख्या में पुलिस के जवान पहुंचे और हालात को काबू में किया। घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता