ब्रेकिंग
बिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेश

Murder in CM Nitish's home district: सीएम नीतीश के नालंदा में शख्स की गोली मारकर हत्या, संपत्ति विवाद में मर्डर की आशंका

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं. हर दिन अपराधी लोगों को अपनी गोली का निशाना बना रहे है. बदमाशों ने अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला में एक शख्स की गोली माकर हत्या कर दी है.

murder in nalanda
अपराधियों के हौसले बुलंद
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Murder in CM Nitish's home district: नालंदा के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में एक दुकानदार रंजीत कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना केला बिगहा गांव के पास स्थित एक बंद पेट्रोल पंप के पास हुई। मृतक जहानाबाद जिले के पिरोजा गांव का रहने वाला था और तेल्हाड़ा बाजार में खाजा की दुकान चलाता था।


मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि परिवार में संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। विशेष रूप से, मृतक के बड़े भाई और उसके भैंसुर के बीच जमीन का विवाद था। उसने आरोप लगाया कि पहले भी मृतक के बड़े भाई ने हत्या की कोशिश की थी।


घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक को गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नालंदा एसपी भारत सोनी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला संपत्ति विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है। 


उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं। एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंचकर सबूत एकत्रित कर रही है। इस घटना इलाके में सनसनी फैला गई है और पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस का मानना है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा हो जाएगा।