ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

नालंदा में गोप ट्रांसपोर्ट के मालिक का मर्डर, सड़क जाम कर हंगामा, प्रखंड प्रमुख पर हत्या का आरोप

NALANDA : बिहार में एक तरफ भारी बारिश तो दूसरी पर अपराध हावी है. इस वक्त ताजा खबर सामने आ रही है नालंदा से जहां अपराधियों ने गोप ट्रांसपोर्ट के मालिक का मर्डर कर दिया. इस घटना

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : बिहार में एक तरफ भारी बारिश तो दूसरी पर अपराध हावी है. इस वक्त ताजा खबर सामने आ रही है नालंदा से जहां अपराधियों ने गोप ट्रांसपोर्ट के मालिक का मर्डर कर दिया. इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा गया है. आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है. लोग बवाल मचा रहे हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 

यह बड़ी वारदात जिले के गिरियक थाना इलाके की है. जहां गोप ट्रांसपोर्ट के मालिक की अपराधियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. मिली जानकारी के मुताबिक पुराने विवाद में लाठी-डंडों से पीट- पीटकर हत्या की गई. मृतक के परिजनों ने मर्डर का आरोप प्रखंड प्रमुख के ऊपर लगाया है. लोग सड़क पर उतरकर बवाल मचा रहे हैं. मौके पर पहुंची पुलिस नाराज लोगों को शांत कराने में जुटी हुई है. साथ ही पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी भी कर रही है. 

सड़क हादसे में एक किसान की मौत
वहीं, दूसरी ओर जिले में सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई. घटना सोहसराय थाना इलाके के सोहडीह गांव की है. जहां एनएच 20 पर यह हादसा हुआ. जिसमें एक किसान की मौत हो गई. मृतक के परिजनों ने सरकार से मुआवजे की मांग की. घर में मातम का माहौल है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Raj

FirstBihar संवाददाता