ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

नालंदा में मूर्ति विसर्जन के दौरान लहराया गया पिस्टल, भोजपुरी के अश्लील गानों पर हुआ डांस, अब हो रहा वीडियो वायरल

NALANDA: नालंदा में मां लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जन के दौरान युवकों के पिस्टल लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि यह वीडियो बिंद थाना क्षेत्र के र

नालंदा में मूर्ति विसर्जन के दौरान लहराया गया पिस्टल, भोजपुरी के अश्लील गानों पर हुआ डांस, अब हो रहा वीडियो वायरल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: नालंदा में मां लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जन के दौरान युवकों के पिस्टल लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि यह वीडियो बिंद थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव का है जहां लक्ष्मी की मूर्ति विसर्जन के दौरान युवकों की टोली डीजे की धुन पर झूमते दिखे। तभी हाथ में पिस्टल लहराता युवक उनके बीच पहुंचा और वो भी डीजे पर डांस करने लगा। 


इस दौरान भोजपुरी के अश्लील गाने भी खूब बजाए गये। अब पिस्टल लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जो नालंदा पुलिस पर कई सवाल खड़े कर रहा है। बता दें कि पूजा से पहले सभी थानों में शांति समिति की बैठक हुई थी जिसमे मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे बजाने पर पूरी तरह से रोक लगाई गयी थी लेकिन बिंद थाना क्षेत्र में इन नियमों को ताक पर रखकर मूर्ति विसर्जन में डीजे ट्रॉली निकाली गयी और भोजपुरी के अश्लील गीतों को बजाया गया। 


यही नहीं डीजे के धून पर हाथ में पिस्टल भी लहराया गया। दिन के उजाले में यह सब होता रहा लेकिन लोकल पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। अब जब वीडियो वायरल हुआ तब सदर डीएसपी साहब का बयान भी आ गया। उन्होंने कहा कि वायरल इस वीडियो की जानकारी उन्हें नहीं है लेकिन हम खुद इस मामले की जांच करेंगे।

नालंदा से राजकुमार मिश्रा की रिपोर्ट...





नालंदा में मूर्ति विसर्जन के दौरान लहराया गया पिस्टल, भोजपुरी के अश्लील गानों पर हुआ डांस, अब हो रहा वीडियो वायरल


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें