ब्रेकिंग
Independence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभ

Bihar Crime News: मौत की सजा ऐसी कि रूह कांप जाए, पहले प्राइवेट पार्ट काटा, फिर फोड़ दी आंखें; हत्या की वारदात से सनसनी

Bihar Crime News: बिहार के नालंदा में बदमाशों ने एक बुजुर्ग शख्स को मौत की ऐसी सजा दी कि किसी की भी रूह कांप जाए. बदमाशों ने व्यक्ति के प्राइवेट पार्ट के काट दिया और आंखे फोड़कर उसे मौत की नींद सुला दी.

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: नालंदा के बेन थाना क्षेत्र स्थित महाबिगहा गांव में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बदमाशों ने व्यक्ति की इतनी निर्मम तरीके से हत्या की है कि किसी की भी रूह कांप जाए। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतक की पहचान बेन थाना क्षेत्र के लकैया पर गांव निवासी स्व. नंदे पाल के 60 वर्षीय पुत्र बालकिशन पाल के रूप में हुई है। बुधवार की सुवह बालकिशन पाल का खून से सना शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों के अनुसार, बालकिशन पाल मंगलवार दोपहर 12 बजे जानवरों के लिए दवा लाने बाजार गए थे, लेकिन वापस घर नहीं लौटे। 


बुधवार सुबह करीब 6 बजे ग्रामीणों ने सड़क किनारे बालकिशन पाल का शव पड़ा देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी। हत्या की नृशंसता देखकर गांव के लोग भयभीत हैं। अज्ञात अपराधियों ने उनकी आंखें फोड़ दीं और गुप्तांग काटकर उसमें ईंट डालकर शव को फेंक दिया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग इसे बेहद दर्दनाक व जघन्य अपराध बता रहे हैं।


घटना की सूचना मिलते ही बेन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस सभी एंगिल से इस हत्याकांड की जांच कर रही है और अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बालकिशन पाल की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, जिससे यह मामला और भी रहस्यमयी हो गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता