ब्रेकिंग
बिहार पुलिस सिपाही भर्ती के लिए तीन परीक्षाओं के रिजल्ट जारी, 5312 पदों के लिए 27,969 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित16 साल पुराने रिश्वत मामले में अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी दोषी करार, 3 साल की सजा और 50 हजार रुपये जुर्मानाज्वेलर्स की दुकान में दिनदहाड़े लूटपाट, 8 लाख के गहने लेकर भागे ग्राहक बनकर आए बदमाशसंजय जायसवाल पर आरोप लगाकर फंसे प्रशांत किशोर? मानहानि के केस में कोर्ट में दाखिल किया जवाबबांकीपुर विधायक बनने के बाद एक्शन में प्रशांत किशोर, DGP से मिलकर उठाईं क्षेत्र की 3 बड़ी समस्याएंबिहार पुलिस सिपाही भर्ती के लिए तीन परीक्षाओं के रिजल्ट जारी, 5312 पदों के लिए 27,969 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित16 साल पुराने रिश्वत मामले में अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी दोषी करार, 3 साल की सजा और 50 हजार रुपये जुर्मानाज्वेलर्स की दुकान में दिनदहाड़े लूटपाट, 8 लाख के गहने लेकर भागे ग्राहक बनकर आए बदमाशसंजय जायसवाल पर आरोप लगाकर फंसे प्रशांत किशोर? मानहानि के केस में कोर्ट में दाखिल किया जवाबबांकीपुर विधायक बनने के बाद एक्शन में प्रशांत किशोर, DGP से मिलकर उठाईं क्षेत्र की 3 बड़ी समस्याएं

नल-जल योजना के नाम पर महापाप! कनेक्शन लेने गई महिला के साथ रेप, मुखिया के बेटे आरोप

AURANGABAD: खबर औरंगाबाद से आ रही है, जहां नल-जल योजना का लाभ दिलाने के नाम पर महापाप हुआ है। नल-जल का कनेक्शन लेने पहुंची महिला के साथ मुखिया के बेटे ने दरिंदगी की है। मुखिया का ब

नल-जल योजना के नाम पर महापाप! कनेक्शन लेने गई महिला के साथ रेप, मुखिया के बेटे आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

AURANGABAD: खबर औरंगाबाद से आ रही है, जहां नल-जल योजना का लाभ दिलाने के नाम पर महापाप हुआ है। नल-जल का कनेक्शन लेने पहुंची महिला के साथ मुखिया के बेटे ने दरिंदगी की है। मुखिया का बेटा महिला को धोखे से घर के अंदर बुलाकर ले गया और काम कराने की बात कहकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना उपहारा थाना क्षेत्र के तेयाप पंचायत की है।


दरअसल, पूरा मामला गोह के तेयाप पंचायत से जुड़ा है। यहां की रहने वाली एक महिला ने मुखिया के बेटे जयशंकर पासवान पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि नल जल का कनेक्शन लेने के लिए वह आवेदन लेकर मुखिया के घर गई थी। उस वक्त मुखिया अपने घर में मौजूद नहीं थे। घर में मुखिया का बेटा जयशंकर मौजूद था।


महिला ने जब पूरी बात मुखिया के बेटे को बताई तो वह झासा देकर उसे कमरे में ले गया और उससे कहा कि काम कराने के एवज में उसे कुछ देना होगा। इसके बाद मुखिया का बेटा महिला के साथ अश्लील हरकत करने लगा और महिला के विरोध करने के बावजूद जबरन उसके साथ रेप किया। किसी तरह से महिला वहां से भागकर थाने पहुंची और पुलिस को अपनी आपबीती बताई। महिला के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दिया है।