ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

पहले महिला डॉक्टर ने 2 बच्चों और पति की हत्या, फिर फांसी लगाकर कर लिया सुसाइड

NAGPUR: एक महिला डॉक्टर पहले पति फिर दो बच्चों की हत्या की. जिसके बाद उसने खुद भी फांसी लगाकर सुसाइड कर ली है. घटना के बाद नागपुर में सभी हैरान है. शव के पास से एक सुसाइड नोट

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

NAGPUR:  एक महिला डॉक्टर पहले पति फिर दो बच्चों की हत्या की. जिसके बाद उसने खुद भी फांसी लगाकर सुसाइड कर ली है. घटना के बाद नागपुर में सभी हैरान है. शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला है. जिसमें लिखा है कि मैं जिंदगी से खुश नहीं हूं. 

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि नागपुर के कोराडी इलाके के ओम नगर रहने वाली वाली डॉ. सुषमा राणे और उनके पति धीरज और दो बच्चों घर में मृत पाए गए. डॉक्टर महिला का शव अगले रूम में पंखे से लटकता हुआ पाया गया. पति और दोनों बच्चों का शव बेडरूम में बेड पर मिला पर पड़ा हुआ था. 

जब घर का दरवाजा नहीं खुला तो मृतक महिला डॉक्टर की चाची दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. इसके पास उसने यह बात पड़ोसियों को बताई. सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर गई. घर में चारों का शव पड़ा हुआ था. घर से दो यूज किया गया सिरिंज बरामद हुआ है. पुलिस जांच में जुटी है कि महिला डॉक्टर ने जहर देकर तीनों की पहले हत्या की या फिर उसने इंजेकशन दिया है. पुलिस ने चारों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.