ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी

बेगूसराय नगर निगम में टेंडर के दौरान चमकी बंदूके, गोली लगने से होमगार्ड जवान समेत तीन घायल

BEGUSARAI : बेगूसराय से बड़ी खबर सामने आ रही है।अपराधियों ने होमगार्ड समेत तीन लोग को गोली मारी है। तीनों गंभीर रूप से घायल हैं। घटना नगर थाना क्षेत्र के भीड़-भाड़ वाले

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय से बड़ी खबर सामने आ रही है।अपराधियों ने होमगार्ड समेत तीन लोग को गोली मारी है।  तीनों गंभीर रूप से घायल हैं। घटना नगर थाना क्षेत्र के भीड़-भाड़ वाले इलाके नगरपालिका चौक के समीप की है।


बताया जा रहा है कि नगर निगम में आज टेंडर का काम चल रहा था उसी दरमियान अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया जिसमें होमगार्ड सहित तीन लोग को गोली लग गई। गोली की आवाज सुनते ही वहां पर काफी देर तक भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई।


इस बीच घायल होमगार्ड को इलाज के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि दोनों घायलों का इलाज एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण है। वहीं नगर थाने के पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।


बताते चलें कि बेगूसराय में लगातार अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधियों के सामने पुलिस कहीं न कहीं बेबस नजर आ रही है। आज भीड़-भाड़ इलाके जहां रास्ते से सैकड़ों की संख्या में लोग आते-जाते रहते हैं अपराधियों ने घटना को अंजाम देकर पुलिस को बड़ी चुनौती दी है। कहीं न कहीं पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं।



टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता