ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

दरभंगा नगर निगम कर्मी के बेटे की हत्या, रेलवे लाइन के पास मिला शव, खाना खाने के बाद टहलने निकला था सुमित

DARBHANGA: दरभंगा नगर निगम के कर्मचारी के बेटे की हत्या कर लाश को रेलवे लाइन के पास फेंक दिया गया। आज शव दोनार रेलवे गुमटी के पास से मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। परिजनों

दरभंगा नगर निगम कर्मी के बेटे की हत्या, रेलवे लाइन के पास मिला शव, खाना खाने के बाद टहलने निकला था सुमित
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: दरभंगा नगर निगम के कर्मचारी के बेटे की हत्या कर लाश को रेलवे लाइन के पास फेंक दिया गया। आज शव दोनार रेलवे गुमटी के पास से मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


घटना बहादुरपुर थाना क्षेत्र के दिलावरपुर इलाके का है जहां अंबेडकर कॉलोनी में रहने वाले दिव्यांग सुनील राम के छोटे बेटे 16 वर्षीय सुमित की गला दबाकर हत्या कर दी गयी और शव को रेलवे लाइन के पास फेंक दिया गया। जिस जगह से उसकी लाश मिली वहां से उसका घर महज दो सौ कदमों की दूरी पर है। मृतक की मां सीता देवी दरभंगा नगर निगम की स्टाप है।


मां ने बताया कि उनका बेटा सुमित दसवीं कक्षा का छात्र था। बुधवार की रात करीब 9 बजे वह घर से खाना खाकर टहलने के लिए निकला था जिसके बाद वह लौटकर नहीं आया। दो भाई और चार बहनों में सुमित सबसे छोटा था। घटना से अंबेडकर कॉलोनी में हड़कंप मचा हुआ है। मां सीता देवी और पिता सुनील राम का रो-रोकर बुरा हाल है। हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग परिजन पुलिस से कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।  


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें