ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, पीड़ित परिवार ने कहा- हमे न्याय मिला

SASARAM: इस वक्त की बड़ी खबर सासाराम से आ रही है जहां नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को फांसी की सजा सुनाई है। सासाराम कोर्ट के एडीजे-7 की अदालत ने यह फैसला सुनाया है।

नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, पीड़ित परिवार ने कहा- हमे न्याय मिला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: इस वक्त की बड़ी खबर सासाराम से आ रही है जहां नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को फांसी की सजा सुनाई है। सासाराम कोर्ट के एडीजे-7 की अदालत ने यह फैसला सुनाया है। कोर्ट के फैसले पर पीड़ित परिवार ने कहा कि हमें न्याय मिला है। ऐसे लोगों को फांसी ही मिलनी चाहिए। कोर्ट के इस फैसले पर हम काफी खुश और संतुष्ट हैं।


गौरतलब है कि 14 नवंबर 2020 को रोहतास के डालमिया नगर में बलराम सिंह नामक व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाली10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था जिसके बाद उसकी हत्या कर शव को अपने ही घर में रखे एक बक्से में छिपा दिया था। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।


मामला सामने आने के बाद लोग आरोपी को फांसी दिए जाने की मांग करने लगे। इस दौरान लोगों ने आंदोलन छेड़ दिया। तत्कालीन एसपी सत्यवीर सिंह ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया। जिसक बाद बलराम सिंह को गिरफ्तार किया गया और रोहतास पुलिस ने इस प्रकरण को अंजाम तक पहुंचाया। 


सासाराम कोर्ट के एडीजे-7 की अदालत ने आज आरोपी को फांसी की सजा सुनाई। कोर्ट के इस फैसले से पीड़ित परिवार काफी संतुष्ट है। पीड़ित परिवार का कहना है कि कोर्ट के इस फैसले पर हम काफी खुश और संतुष्ट हैं। हमें न्याय मिला है। ऐसे लोगों को फांसी ही मिलनी चाहिए।

नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, पीड़ित परिवार ने कहा- हमे न्याय मिला

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें