ब्रेकिंग
Bihar News : पटना के बाद पूरे बिहार में होगा डॉ. हेडगेवार के जीवन पर महानाट्य, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान✦दीपवाली और छठ पूजा के बीच पटना से हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, अब रोज चलेंगी 40 जोड़ी फ्लाइट; देखें किस शहर के लिए कितनी उड़ान✦Anant Singh News : JDU में अनंत सिंह के दिन पूरे? ललन सिंह को ‘नहीं पहचानने’ के बाद अब क्या होगा; 27 अक्टूबर के बाद होगा बड़ा फैसला...✦ Patna Graduate MLC Election : अनंत सिंह के गढ़ में कितना चला ‘छोटे सरकार’ का असर? नीरज ने लगा दी सेंध या बाहुबली ने बचा लिया अपना किला; पढ़िए क्या कहता है ग्राउंड रिपोर्ट ✦Siwan Blast : ‘किसी का हाथ कहीं, किसी का पैर कहीं...’ सीवान ब्लास्ट का खौफनाक मंजर देख कांप उठे चश्मदीद, बोले - ऐसा मंजर कभी नहीं देखा...✦Bihar News : पटना के बाद पूरे बिहार में होगा डॉ. हेडगेवार के जीवन पर महानाट्य, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान✦दीपवाली और छठ पूजा के बीच पटना से हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, अब रोज चलेंगी 40 जोड़ी फ्लाइट; देखें किस शहर के लिए कितनी उड़ान✦Anant Singh News : JDU में अनंत सिंह के दिन पूरे? ललन सिंह को ‘नहीं पहचानने’ के बाद अब क्या होगा; 27 अक्टूबर के बाद होगा बड़ा फैसला...✦ Patna Graduate MLC Election : अनंत सिंह के गढ़ में कितना चला ‘छोटे सरकार’ का असर? नीरज ने लगा दी सेंध या बाहुबली ने बचा लिया अपना किला; पढ़िए क्या कहता है ग्राउंड रिपोर्ट ✦Siwan Blast : ‘किसी का हाथ कहीं, किसी का पैर कहीं...’ सीवान ब्लास्ट का खौफनाक मंजर देख कांप उठे चश्मदीद, बोले - ऐसा मंजर कभी नहीं देखा...

नाबालिग बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया गंदा काम, मोबाइल रिचार्ज कराने घर से निकली थी पीड़िता

BEGUSARAI: बेगूसराय में दवा दुकानदार ने एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। मामला थाने में दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर

नाबालिग बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया गंदा काम, मोबाइल रिचार्ज कराने घर से निकली थी पीड़िता
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में दवा दुकानदार ने एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। मामला थाने में दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र का है जहां इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।


घटना के संबंध में बताया जाता है कि नाबालिग छात्रा के साथ पड़ोस के युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र का है। नाबालिग छात्रा सोमवार की शाम करीब साढ़े 7 बजे घर के पास मोबाइल रिचार्ज कराने गई थी जब वह रिचार्ज करा वापस लौट रही थी तभी पड़ोसी सुधीर कुमार ने उसे अपने घर के छत पर किसी बहाने से बुलाया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।


इस दौरान पीड़िता की बड़ी बहन वहां पंहुची तो आरोपी वहां से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता अपने घर पंहुची और घटना की पूरी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों के द्वारा घटना की सूचना फुलवरिया थाना पुलिस को दी गई। हालांकि आरोप है कि पुलिस ने 12 घंटे तक कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में एसपी के आदेश पर मामला दर्ज किया गया और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेजा गया जहां मेडिकल जांच कराया गया।


बताया जाता है कि आरोपी मेडिकल दुकान चलाता है और दोनों बहनों पर पहले से बुरी नजर रखें हुए था। पीड़िता की बहन ने बताया कि मोबाइल रिचार्ज कराने के बाद जब वह घर लौट रही थी तभी लौटने के दौरान घर के छत पर बुलाकर बहन के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि फुलवरिया थाना के 112 डायल को सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। 


आरोपी पीड़िता का पड़ोसी हैं और मेडिकल दुकान चलाता है। उसी ने छत पर बुलाया और बच्ची के साथ गंदा काम किया। पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इस मामले में जल्द ही चार्जशीट दाखिल कर स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलाई जाएगी। इधर भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि अमरेन्द्र कुमार अमर ने फुलवरिया की घटना को समाज के लिए कलंक बताया। 


रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता