ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

Bihar Crime News: बिहार में संपत्ति के लिए बुजुर्ग महिला की हत्या, बदमाशों ने घर में घुसकर चाकू से गोदा

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के पारू प्रखंड में एक वृद्ध महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। महिला के नाम 14 कट्ठा जमीन थी, जिसे लेकर बेटों के बीच विवाद था। पुलिस को जमीन विवाद में हत्या की आशंका है और मामले की जांच जारी है।

Bihar Crime News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर जिले के पारू प्रखंड के देवरिया पंचायत स्थित देवरिया कमिटी हॉल टोला गांव में एक वृद्ध महिला की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान 72 वर्षीय फुलझड़ी देवी के रूप में हुई है, जो स्वर्गीय महेंद्र साह की पत्नी थीं।


जानकारी के अनुसार, फुलझड़ी देवी रात करीब 8 बजे खाना खाकर सोने गई थीं। रात में ही किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके पेट में चाकू गोदकर उनकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। शनिवार सुबह करीब 5 बजे, जब कुछ महिलाएं फूल तोड़ने के लिए आईं, तो उन्होंने देखा कि फुलझड़ी देवी आज असामान्य रूप से देर तक सो रही थीं, जबकि वे आमतौर पर सुबह 4 बजे उठ जाती थीं।


बाद में जब परिवार का एक सदस्य दालान पर गया, तो उसने देखा कि महिला खून से लथपथ पड़ी थीं और उनके पेट में चाकू से वार किया गया था। हत्या की खबर गांव में आग की तरह फैल गई और सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए।


सूचना मिलते ही देवरिया थानाध्यक्ष मनोज कुमार साह, भिखारी प्रसाद समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया। पुलिस को हत्या के पीछे जमीन विवाद की आशंका है। बताया जा रहा है कि फुलझड़ी देवी के नाम 14 कट्ठा कीमती जमीन थी, जिसे लेकर उनके बेटों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता