ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

Bihar Crime News: बिहार में चौकीदार की संदिग्ध मौत, पारिवारिक विवाद में हत्या की आशंका

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के गायघाट में चौकीदार रमेश कुमार सिंह की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. पारिवारिक विवाद को लेकर हत्या की आशंका जताई गई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के 35 वर्षीय चौकीदार रमेश कुमार सिंह की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसका शव मंगलवार सुबह मृतक के घर में पंखे से लटका हुआ मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है और मामले की जांच की मांग की है। 


मृतक रमेश कुमार सिंह गायघाट का रहने वाला था और गायघाट थाना के चौकीदार के रूप में काम करता था। पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। 


परिजनों का आरोप है कि बेनीबाद थाने में चौकीदार का काम करता था और रोज की तरह ड्यूटी पर जाता आता था। परिजनों और ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि लंबे समय से चल रहे परिवारिक विवाद के कारण या तो रमेश ने आत्महत्या की है या किसी ने उसकी हत्या कर दी है। 


एफएसअल की घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों के आरोपों के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। 

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता