ब्रेकिंग
नालंदा में एडवोकेट के बेटे की हत्या से सनसनी, सिर कुचलकर नहर में फेंका शव; प्रेमिका के परिजनों पर आरोपसांसद दिनेश चंद्र यादव के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट, साइबर थाना में FIR दर्जबाढ़ से त्राहिमाम के बीच PM मोदी का जन्मदिन मनाने पर विपक्ष हमलावर, RJD ने सरकार को घेरा; सरकारी खर्च पर उठाए सवालपोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर शव के साथ ये कैसा सलूक? चादर पकड़कर 20 मीटर तक घसीटता रहा शख्स, VIDEO वायरलमुजफ्फरपुर में 100 से ज्यादा जीविका दीदियों से ठगी का मामला गरमाया, कोर्ट ने बैंक से मांगे लोन के कागजात; DPM से जवाब तलबनालंदा में एडवोकेट के बेटे की हत्या से सनसनी, सिर कुचलकर नहर में फेंका शव; प्रेमिका के परिजनों पर आरोपसांसद दिनेश चंद्र यादव के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट, साइबर थाना में FIR दर्जबाढ़ से त्राहिमाम के बीच PM मोदी का जन्मदिन मनाने पर विपक्ष हमलावर, RJD ने सरकार को घेरा; सरकारी खर्च पर उठाए सवालपोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर शव के साथ ये कैसा सलूक? चादर पकड़कर 20 मीटर तक घसीटता रहा शख्स, VIDEO वायरलमुजफ्फरपुर में 100 से ज्यादा जीविका दीदियों से ठगी का मामला गरमाया, कोर्ट ने बैंक से मांगे लोन के कागजात; DPM से जवाब तलब

थानेदार ने कार में महिला पुलिस कर्मी के साथ किया बैड टच, मुजफ्फरपुर SSP ने दिए जांच का आदेश

महिला कॉन्स्टेबल ने थानेदार पर गाड़ी में बैड टच करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन एसएसपी ने किया है। टीम इस पूरे मामले की जांच कर रही है जल्द ही रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।

BIHAR POLICE
थानेदार ने किया बैड टच
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

muzaffarpur police news: मुजफ्फरपुर के एक थानेदार पर महिला सिपाही ने बैड टच करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि वह छुट्टी से वापस लौट रही थी तब  मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर उतर गई। देर शाम होने के कारण उसने अपने थाने से गाड़ी मांगी लेकिन गाड़ी नहीं मिला। तब उसने थानाध्यक्ष को सूचना दी। 


जिसके बाद थानेदार अपनी निजी कार लेकर रेलवे स्टेशन पहुंच गये और महिला सिपाही को अपनी कार में बिठाया। लेकिन रास्ते में वो महिला सिपाही को बैड टच करने लगे। यह आरोप खुद महिला सिपाही ने थानेदार पर लगाया है। कहा है कि गाड़ी में बैठते ही एसएचओ गलत तरीके से उसे छूने लगे। जिसका उसने विरोध भी किया। 


जब थानाध्यक्ष नहीं माने तब कार से उतरकर थाने पहुंच गई। और अगले दिन महिला सिपाही इस बात की शिकायत मुजफ्फरपुर एसएसपी से की। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरपुर एसएसपी ने जांच के लिए 3 सदस्यीय टीम गठित की। इस टीम में एसडीपीओ पूर्वी-2 मनोज कुमार सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नगर क्षेत्र-1 सीमा देवी और SP पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विद्या सागर शामिल हैं। एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि महिला सिपाही ने थानेदार के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। तीन सदस्यीय टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। जल्द ही जांच टीम अपनी रिपोर्ट एसएसपी को सौपेगी। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता