ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

Bihar News: 50 लाख की गांजा के साथ दो लोग अरेस्ट, पड़ोसी देश से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से साढ़े तीन क्विंटल गांजा को जब्त किया है। इसके साथ ही पुलिस ने ट्रक के चालक और उप चालक को भी

Bihar News: 50 लाख की गांजा के साथ दो लोग अरेस्ट, पड़ोसी देश से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से साढ़े तीन क्विंटल गांजा को जब्त किया है। इसके साथ ही पुलिस ने ट्रक के चालक और उप चालक को भी गिरफ्तार (Two people arrested) किया है। बरामद गांजा ( ganja ) की कीमत 50 लाख रुपए बताई जा रही है।


दरअसल, पुलिस के वरीय अधिकारी को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से एक ट्रक पर लोड गांजा की बड़ी खेप मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना क्षेत्र में NH 28 के रास्ते पहुंची है। जिसके बाद वरीय अधिकारियों द्वारा मोतीपुर थाना प्रभारी को कार्रवाई का निर्देश दिया गया। निर्देश प्राप्त होते ही मोतीपुर थाना प्रभारी दल बल के साथ थाना क्षेत्र के NH28 स्थित पनसलवा चौक के पास एक निजी होटल पर लगे ट्रक की जांच की तो जांच के दौरान ट्रक के केविन में रखे गए 35 पैकेट गांजा को जांच के दौरान जब्त किया गया।


जांच के बाद ट्रक के चालक और उप चालक को गिरफ्तार किया गया। वही जब गिरफ्तार ट्रक चालक से पुलिस ने पूछताछ किया तो ट्रक चालक ने बताया कि वह गांजा की खेप नेपाल से लेकर बिहार पहुंचा था और उसी गाड़ी पर आस पास के इलाके से धान लोड करना था जिसकी आड़ में गांजे के खेप को छुपाकर बाहर भेजा जाता।


हालांकि, इससे पहले ही वह पकड़ा गया। फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार ट्रक चालक और उप चालक को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। वहीं ट्रक चालक से बरामद मोबाइल के आधार पर पुलिस कारोबारी को चिन्हित करने में जुटी हुई है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता