ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

स्वास्थ्य समिति के मूल्यांकन पदाधिकारी नशे की हालत में गिरफ्तार, सरकारी क्वार्टर में छलका रहे थे जाम

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल में स्वास्थ्य समिति के मूल्यांकन पदाधिकारी शराब पीते पकड़े गए हैं। बताया जा रहा है कि सदर अस्पताल के क्वार्टर में वह शराब पी रहे थे। तभी उत

स्वास्थ्य समिति के मूल्यांकन पदाधिकारी नशे की हालत में गिरफ्तार, सरकारी क्वार्टर में छलका रहे थे जाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल में स्वास्थ्य समिति के मूल्यांकन पदाधिकारी शराब पीते पकड़े गए हैं। बताया जा रहा है कि सदर अस्पताल के क्वार्टर में वह शराब पी रहे थे। तभी उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर दी। राजेश झा को नशे में गिरफ्तार किया गया। 


राजेश झा को पूर्व में भी शराब के नशे में उत्पाद विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया था। जिसके बावजूद फिर से संविदा पर उन्हें बहाल कर लिया गया। एक बार फिर मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्पाद विभाग की टीम ने सदर अस्पताल के स्वास्थ्य पदाधिकारी को दोबारा शराब के नशे में गिरफ्तार किया है। 


एसडीओ पूर्वी अमित कुमार ने बताया कि मुजफ्फरपुर जिला स्वास्थ्य समिति में कार्यरत स्वास्थ्य विभाग के जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी राजेश झा को दोबारा शराब के नशे में सदर अस्पताल स्थित क्वार्टर से गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले 24 मार्च को भी राजेश झा को उनके क्वार्टर से शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया था। उत्पाद विभाग की टीम ने गुरुवार शाम पांच बजे यह कार्रवाई की। ब्रेथ एनालाइजर से जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है। राजेश झा मूलरूप से कटिहार के रहने वाले हैं।


उत्पाद विभाग के आयुक्त विजय शेखर दुबे  ने बताया कि सूचना के आधार पर अस्पताल में टीम पहुंची। अस्पताल के दूसरे तल्ले पर क्वार्टर बना था। वहा टीम पहुंची। गेट अंदर से बंद था। उसे खोलवाया गया। वे नशे में थे। उनकी जांच की गई। जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि राजेश से शराब खरीदने वाले का नाम पता कर उत्पाद की टीम अब उसकी तलाश में जुट गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

स्वास्थ्य समिति के मूल्यांकन पदाधिकारी नशे की हालत में गिरफ्तार, सरकारी क्वार्टर में छलका रहे थे जाम