ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

शराबबंदी वाले राज्य में एक करोड़ की विदेशी शराब बरामद, दार्जिलिंग से मंगवाई गयी थी शराब की खेप

MUZAFFARPUR: बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू हुए छह साल हो गये हैं लेकिन आज भी भारी मात्रा में शराब की खेप बरामद की जा रही है। इस बार मुजफ्फरपुर में एक करोड़ रुपये की विदेशी शराब बरा

शराबबंदी वाले राज्य में एक करोड़ की विदेशी शराब बरामद, दार्जिलिंग से मंगवाई गयी थी शराब की खेप
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू हुए छह साल हो गये हैं लेकिन आज भी भारी मात्रा में शराब की खेप बरामद की जा रही है। इस बार मुजफ्फरपुर में एक करोड़ रुपये की विदेशी शराब बरामद किया गया है। जो दार्जिलिंग से लाई गयी थी। इसे समस्तीपुर के रास्ते बेगूसराय ले जाने की योजना थी। पुलिस ने घेराबंदी कर शराब से भरे ट्रक को जब्त किया और तीन शराब तस्करों को भी धड़ दबोचा।


मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा के पास विदेशी शराब से लदे ट्रक को पुलिस ने पकड़ा है। उक्त कारवाई मधनिषेध पटना और मनियारी थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से की है। मौके से ट्रक के ड्राइवर समेत तीन लोगो को गिरफ्तार किया गया है। तीनो से थाने पर पूछताछ की जा रही है। ट्रक की तलाशी ली गई तब इसमें एक करोड़ की शराब बरामद हुआ। जिसे जब्त कर थाने लाया गया है। मामले में मनियारी थाने में केस दर्ज किया गया है। 


मनियारी थानेदार संतोष कुमार ने बताया की शराब की खेप के साथ तीन लोगो को गिरफ्तार किया गया है। ट्रक के नंबर के आधार पर उसका सत्यापन डीटीओ से किया जा रहा है। क्योंकि कई बार शराब की खेप लाने के लिए फर्जी नंबर का इस्तेमाल ट्रक वाले करते हैं। इसलिए नंबर का सत्यापन किया जा रहा है। 


थानेदार ने बताया की मधनिषेध पटना द्वारा सूचना मिली थी की दूसरे प्रदेश से शराब की खेप मुजफ्फरपुर होकर जाने वाली है। वहां से टीम पहुंच गई। फिर संयुक्त रूप से कारवाई कर इसे पकड़ा गया। पुलिस पूछताछ में ड्राइवर ने बताया की पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग से शराब की खेप आ रही थी। इसे समस्तीपुर के रास्ते बेगूसराय ले जाना था। इसके लिए 10 हजार रुपए में सौदा तय हुआ था। ट्रक का किराया और तेल का दाम अलग से देने की बात कही गयी थी। लेकिन इससे पहले वह पकड़ा गया। फिलहाल पुलिस आगे की कारवाई में जुट है।