ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: गुर्गों के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बदमाश, Top10 अपराधियों में है शुमार, लंबे समय से दे रहा था चकमा

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिला है। पुलिस ने जिले के टॉप टेन बदमाशों में शुमार कुख्यात अपराधी अंकित उर्फ आदित्य राज को उसके दो सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया है। ग

बिहार: गुर्गों के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बदमाश, Top10 अपराधियों में है शुमार, लंबे समय से दे रहा था चकमा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिला है। पुलिस ने जिले के टॉप टेन बदमाशों में शुमार कुख्यात अपराधी अंकित उर्फ आदित्य राज को उसके दो सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने हथियार और गोली के साथ नशीले पदार्श को बरामद किया है। गिरफ्तार बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे लेकिन इससे पहले ही गायघाट थाने की पुलिस ने धर दबोचा।


दरअसल, मुजफ्फरपुर की गायघाट पुलिस ने दर्जनों कांड में फरार चल रहे आरोपी और जिले के टॉप अपराधी में शुमार आदित्य राज उर्फ अंकित को तीन साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने पिस्टल समेत तीन हथियार और गोली बरामद किया है। गायघाट थाने क्षेत्र में पुलिस ने विशेष जांच के क्रम में तीनों बदमाशों को गिरफ्तार किया।


एडिशनल SP ईस्ट शहरीयार अख्तर ने बताया कि तीनों शातिर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। गिरफ्तार बदमाशों में एक दर्जन कांडों का आरोपी अंकित उर्फ आदित्य, प्रिंस कुमार और एक अन्य गौरव उर्फ छोटन शामिल है। सभी लूट और हत्या सहित कई मामले में वांछित रहे हैं और कई मामलों में फरार चल रहे थे। सभी को विशेष अभियान के दौरान पकड़ा गया है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता