ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड: सुनवाई से ठीक पहले मुख्य गवाह की मौत, CBI ने पहले ही मृत बता दिया था

MUZAFFARPUR: सीवान के चर्चित पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड की मुख्य गवाह बदामी देवी की मौत हो गई है। राजदेव रंजन हत्याकांड में 01 नवंबर को बादामी देवी की गवाही होनी थी लेकिन इ

पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड: सुनवाई से ठीक पहले मुख्य गवाह की मौत, CBI ने पहले ही मृत बता दिया था
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: सीवान के चर्चित पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड की मुख्य गवाह बदामी देवी की मौत हो गई है। राजदेव रंजन हत्याकांड में 01 नवंबर को बादामी देवी की गवाही होनी थी लेकिन इससे पहले उनकी मौत की खबर आई हालांकि सीबीआई ने करीब डेढ़ महीना पहले ही बादामी देवी को मृत घोषित कर दिया था, जिसपर कोर्ट ने सीबीआई को कड़ी फटकार लगाया थी।


दरअसल, सीवान के चर्चित पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड का केस मुजफ्फरपुर की विशेष सीबीआई कोर्ट में चल रहा है। सीबीआई को इस केस में काफी फजीहत झेलनी पड़ी थी। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व सीबीआई ने कोर्ट के समक्ष यह हलफनामा दायर किया था कि केस की मुख्य गवाह बादामी देवी की मौत हो चुकी है। इसके बाद दूसरे पक्ष के वकील ने कोर्ट में बादामी जेवी के जीवित होने के ठोस प्रमाण देते हुए सीबीआई की जांच पर सवाल उठाया था।


बादामी देवी के जीवित रहने का प्रमाण मिलने के बाद कोर्ट ने CBI को कड़ी फटकार लगाई थी। कोर्ट द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बावजूद सीबीआई राजदेव रंजन हत्याकांड की मुख्य गवाह बादामी देवी की कोर्ट में गवाही नहीं करा सकी। सोमवार की देर शाम बादामी देवी की मौत हो गई। बुधवार यानी 1 नवंबर को इस केस की सुनवाई होगी थी। इस नाकामी को लेकर देश की सर्वोच्च जांच एजेंसी सीबीआई की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।



रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता