ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

नाबालिग बेटी के अपहरण का मामला परिजनों ने कराया दर्ज, थानेदार को फोन कर बोलीं लड़की..हमने शादी कर लिया है..साहेब परेशान मत कीजिए

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां प्रेम-प्रसंग मामले को परिजनों ने जब अपहरण का मामला बताया तो अगवा लड़की ने सीधे पुलिस को फोन कर कहा कि हम शादी

नाबालिग बेटी के अपहरण का मामला परिजनों ने कराया दर्ज, थानेदार को फोन कर बोलीं लड़की..हमने शादी कर लिया है..साहेब परेशान मत कीजिए
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां प्रेम-प्रसंग मामले को परिजनों ने जब अपहरण का मामला बताया तो अगवा लड़की ने सीधे पुलिस को फोन कर कहा कि हम शादी कर लिये हैं साहब परेशान मत कीजिए। यह मामला मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र का है।


जहां 14 अप्रैल को एक नाबालिग लड़की रहस्यमयी ढंग से गायब हो गयी। जिसके बाद उसके परिजनों ने थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करायी। वैशाली के संदेश और मुजफ्फरपुर के करजा इलाके के दिलीप साह, सोनू कुमार और रमेश ठाकुर को नामजद आरोपी बनाया। रिपोर्ट में एक लग्जरी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर भी दर्ज कराया गया है। 


इसी गाड़ी से सभी आरोपी आए थे और नाबालिग बच्ची को अगवा करके ले गये थे। अपहरण का मामला दर्ज होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस मामले की जांच कर ही रही थी कि 16 अप्रैल की देर शाम अगवा लड़की ने करजा थानेदार राजेश कुमार को फोन कर कहा कि साहब हमे परेशान मत कीजिये। हम दोनों ने शादी रचा ली है। शादी की तस्वीर आपके वाट्सअप पर भेजे हैं। हमारे किसी परिवार को परेशान ना करिये। लड़की की इस बात को सुन पुलिस भी हैरान रह गयी। 


जहां एक ओर परिजन बेटी के अपहरण की बात कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा निकला। लड़की ने शादी का फोटो पुलिस को भेजा है और परिवार वाले को परेशान नहीं करने की बात कही है। पूरे मामले पर पूछे जाने पर सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन ने बताया कि थाने में आवेदन मिलते ही जांच पड़ताल शुरू की गई है। लड़की ने शादी करने की बात पुलिस को बताई है। फिर भी चुकी नाबालिग लड़की की बात है तो मामला दर्ज करने का निर्देश थानाध्यक्ष को दिया गया है। मामला दर्ज होने के बाद ही विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता