ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरपुर रेप केस का मुख्य आरोपी मौलाना गिरफ्तार

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर पुलिस ने कटरा रेप केस के मुख्य आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है. मौलाना मो. मकबूल को महिला थाने की पुलिस ने बैरिया स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गय

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर पुलिस ने कटरा रेप केस के मुख्य आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है. मौलाना मो. मकबूल को महिला थाने की पुलिस ने बैरिया स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया है. वहीं दूसरा आरोपी अभी भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है.

एसएसपी जयकांत ने आरोपी मौलाना को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दूसरे आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

क्या है मामला ?

सीतामढ़ी का रहने वाला मौलाना मकबूल कुछ समय से मुजफ्फरपुर में रह रहा था. गांव के लोग बारी-बारी से उसे खाना देने देते थे. कुछ महीने पहले जब 15 साल की पीड़िता मौलाना के लिए खाना लेकर गई, तो उसने उसे धोखे से नशा देकर बेहोशी की हालत में अपने दोस्त के साथ मिलकर रेप किया और फिर लड़की को धमकी देकर इस इस घिनौने खेल का सिलसिला दो महीने तक जारी रखा.  दो महिने बाद लड़की अपने नानी के घर चली गई, जिसके बाद यह सिलसिला बंद हो गया. नानी के घर से आने के बाद पीड़िता को गर्भवती होने का पता चला और बिन ब्याही मां बन गई. जिसके बाद गांव में पंचायत बैठी और पंचों ने पीड़िता को गलत ठहराते हुए पुरे परिवार का सामाजिक बहिष्कार कर दिया गया और नवजात बच्चे को मां से अलग कर 20 हजार रुपये में बेच देने का फैसला दिया गया था.