ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

मुजफ्फरपुर में लूट की बड़ी वारदात, ज्वेलरी शॉप से दिनदहाड़े 6.5 लाख के गहने की लूट

MUZAFFARPUR: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है और शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक क्राइम की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस को चुनौती देने का भी का

मुजफ्फरपुर में लूट की बड़ी वारदात, ज्वेलरी शॉप से दिनदहाड़े 6.5 लाख के गहने की लूट
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है और शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक क्राइम की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस को चुनौती देने का भी काम कर रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र के रक्सा रोड का है जहां बेखौफ अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप से दिनदहाड़े साढ़े छह लाख रुपये के गहने लूट लिया और मौके से फरार हो गये। 


लूट की इस बड़ी वारदात से इलाके में व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार करजा थाना क्षेत्र के रक्सा बहादुर चौक के पास स्थित एक सोने चांदी की दुकान को अपराधियों ने निशाना बनाया है। बुलेट पर सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। हथियारबंद अपराधी दुकान में अचानक घुसते हैं और पिस्टल के बल पर दुकान में रखे गहनों को लूट कर आराम से चलते बनते है।


 साढे छह लाख के गहने की लूट से इलाके में हड़कंप मच गया। इलाके के व्यवसायी इस घटना से काफी दहशत में हैं और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे इलाके की नाकेबंदी की लेकिन अपराधी मौके से नौ दो ग्यारह हो गये। लूट की घटना को अंजाम देकर भागे अपराधियों में किसी की भी गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है। पीड़ित दुकानदार भी पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई कर पाती है।