ब्रेकिंग
भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबभारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाब

बिहार : 8 साल की बच्ची की नृशंस हत्या, हाथ-पैर बांध तेजाब से चेहरे को जलाया, रेप की भी आशंका

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. जहां एक 8 साल की बच्ची की नृशंस हत्या कर दी गई. मामला अहियापुर थाने इलाके की है. मंगलवार को बच्ची का शव सिकंदरपुर मन के पास धोब

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. जहां एक 8 साल की बच्ची की नृशंस हत्या कर दी गई. मामला अहियापुर थाने इलाके की है. मंगलवार को बच्ची का शव सिकंदरपुर मन के पास धोबी घाट पर मिली है. 

बच्ची का हाथ-पैर बांधा हुआ था और इसके साथ ही चेहरे को तेजाब से जलाया गया था. बच्ची के परिजनों ने कपड़े के आधार पर उसके शव की पहचान की है. बच्ची के गले पर भी रस्सी का निशान है. इसके साथ ही आशंका जताई जा रही है  कि बच्ची का हाथ-पैर बांध कर उसके साथ हैवानियत की गई होगी और पहचान छुपाने के लिए उसकी हत्या कर चेहरे को तेजाब से जला दिया गया होगा.  हांलाकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. रेप की आशंका होने पर बच्ची के स्वाब का नमूना लिया गया है. बच्ची की लाश मिलने के बाद गुस्साए परिजनों ने सड़क जाम कर दिया. पुलिस के समझाने के बाद जाम हटाया गया. 

बच्ची के परिजनों का आरोप है कि बच्ची 14 जून को घर से गायब हो गई थी. जिसके बाद वे लोग पुलिस के पास पहुंचे थे, पर पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया और अगले दिन आने की बात कही. अगले दिन पुलिस ने मामला दर्ज किया , लेकिन तीनों नामजद आरोपियों से पूछताछ तक नहीं की. बच्ची लास्ट टाइम अपनी एक दोस्त के साथ पास के ही एक श्रृंगार दुकान पर देखी गई थी. बच्ची के लास्ट बार देखे जाने के बाद से ही दुकानदार भी दुकान बंद कर फरार हो गया है. वहीं उसके दुकान में खून के छीटें भी देखी जा रही है. बच्ची के शव मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने जांच के लिए खून के नमूने लिए हैं.