ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने बैंक कर्मी को मारी गोली, रुपये लूटकर फरार

MUZAFFARPUR : बिहार में इनदिनों अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मुजफ्फरपुर से जहां अपराधियों ने एक बैंक कर्मी को गोली मार दी. अपराधी रुपये

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में इनदिनों अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मुजफ्फरपुर से जहां अपराधियों ने एक बैंक कर्मी को गोली मार दी. अपराधी रुपये लूटकर मौके से फरार हो गए हैं. पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है. 

वारदात जिले के कांटी थाना की है. जहां पानापुर आउटपोस्ट इलाके में अपराधियों ने लूट का विरोध करने पर एक बैंक कर्मी को गोली मार दी. गोली लगने के कारण बैंक स्टाफ गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक बैंक कर्मी कैश रुपये लेकर जा रहा था तभी अपराधियों ने उसके ऊपर हमला बोल दिया. अपराधी पैसे छीनने की कोशिश करने लगे. तब बैंक कर्मी ने इसका विरोध किया. इस दौरान क्रिमिनलों ने उसे गोली मार दी. 

वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस ने बताया कि युवक बंधन बैंक का कर्मी है. गोली लगने के कारण उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Sonu Sharma

FirstBihar संवाददाता