ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

Muzaffarpur Crime News: मैदान-ए-जंग बन गया सरकारी स्कूल का क्लासरूम, छात्रों के दो गुटों में जमकर हुई मारपीट; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में तुर्की हाई स्कूल का क्लासरूम देखते ही देखते जंग का मैदान बन गया। आपसी रंजिश के लेकर क्लासरूम में ही छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। कुछ छात्

Muzaffarpur Crime News: मैदान-ए-जंग बन गया सरकारी स्कूल का क्लासरूम, छात्रों के दो गुटों में जमकर हुई मारपीट; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में तुर्की हाई स्कूल का क्लासरूम देखते ही देखते जंग का मैदान बन गया। आपसी रंजिश के लेकर क्लासरूम में ही छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। कुछ छात्रों ने मिलकर एक छात्र को इतनी बुरी तरह से पीटा कि वह अस्पताल में जीवन और मौत से जूझ रहा है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


छात्र के साथ मारपीट करने के बाद हमलावर लड़के वहां से फरार हो गए। शिक्षकों ने घायल छात्र के परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने छात्र को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें यह साफ देखा जा सकता है कि एक छात्रा को बुरी तरह पीटने में कई छात्र शामिल है हालांकि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।


जानकारी के अनुसार, मामले को सुलझाने में लोग जुटे हैं लेकिन परिजन का कहना है कि अगर छात्र को कुछ गया तो इसका जवाबदेह कौन होगा। पुलिस की मानें तो अब तक किसी के द्वारा लिखित शिकायत नहीं दी गई। जिंदगी और मौत से जूझने वाला घायल छात्र दलित है और करने वाले दबंग प्रवृत्ति के घराने के हैं। अब देखना होगा कि मामले में आगे क्या कुछ करवाई होती है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता