ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

Muzaffapur Crime News: शंभू-मंटू गिरोह के कुख्यात शूटर गोविंद को पुलिस ने दबोचा, चेकोस्लोवाकिया का ऑटोमेटिक पिस्टल और कारतूस बरामद

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां शंभू-मंटू गिरोह के कुख्यात शूटर गोविंद को पुलिस ने वाहन जांच के दौरान दबोचा है। साथ ही उसके एक साथी को भी गिरफ्ता

Muzaffapur Crime News: शंभू-मंटू गिरोह के कुख्यात शूटर गोविंद को पुलिस ने दबोचा, चेकोस्लोवाकिया का ऑटोमेटिक पिस्टल और कारतूस बरामद
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां शंभू-मंटू गिरोह के कुख्यात शूटर गोविंद को पुलिस ने वाहन जांच के दौरान दबोचा है। साथ ही उसके एक साथी को भी गिरफ्तार किया गया है। कुख्यात शूटर के पास से चेकोस्लोवाकिया का ऑटोमेटिक पिस्टल, दर्जनों कारतूस और कार जब्त किया गया है।


कुख्यात गोविंद के बारे में बताया जाता है कि वो शंभू-मंटू गिरोह का शूटर है। जो शहर में दो-दो बड़े हस्तियों को अत्याधुनिक हथियार से भून चुका है। बिहार का चर्चित आपराधिक गिरोह शंभू-मंटू का कुख्यात शूटर गोविंद चौधरी को मुजफ्फरपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मुसहरी थाना क्षेत्र से उसके सहयोगी सहित उठाया। पुलिस ने कुख्यात के पास से चेकोस्लोवाकिया का ऑटोमेटिक पिस्टल जब्त किया है। साथ ही करीब 75 गोली एवं कार को बरामद किया है।


कुख्यात शूटर गोविंद चौधरी पर मुजफ्फरपुर में विभिन्न थाना में कई गंभीर मामले दर्ज हैं। मुजफ्फरपुर का चर्चित मेयर समीर हत्याकांड जो नगर थाना क्षेत्र में अत्याधुनिक हथियार AK-47 से भून कर हुई थी। ठीक उसके बाद बीते वर्ष जमीन कारोबारी चर्चित आशुतोष शाही हत्याकांड में भी नाम आया था। जिसके बाद उसे  जेल भी भेजा गया था। जो फिलहाल अभी जमानत पर जेल से बाहर आया था। 


पुलिस ने वाहन जांच के दौरान कुख्यात गोविंदा और उसके एक साथी को जैसे ही रोकना चाहा वो भागने लगा। जिसके बाद खदेड़कर पुलिस ने दोनों को दबोचा।  पुलिस ने जब तलाशी ली तो ऑटोमेटिक पिस्टल और दर्जनों गोलियां बरामद किया। ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने बताया कि मुसहरी थाना पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग द्वारिका नगर के समीप किया जा रहा था तभी एक कार आई और पुलिस को देखकर भागने लगी संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए पुलिस की टीम पीछा की और गाड़ी को रुकवाया जिस गाड़ी में दो लोग थे। 


तलाशी के क्रम में पुलिस को एक विदेशी ऑटोमेटिक पिस्टल और 74 जिंदा कारतूस मिला। पूछताछ के क्रम में यह पता चला कि पकड़ा गया युवक चर्चित अपराधी है। जिसके ऊपर मुजफ्फरपुर के विभिन्न थाना क्षेत्र में कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से कार के साथ-साथ ऑटोमेटिक पिस्टल कारतूस बरामद किया गया। अब दोनों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें