ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

मामा ने किया नाबालिग भांजी से रेप, प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ उसके मामा ने गंदा काम किया है। नाबालिग के पेंग्नेंट ह

मामा ने किया नाबालिग भांजी से रेप, प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ उसके मामा ने गंदा काम किया है। नाबालिग के पेंग्नेंट होने के बाद यह मामला निकलकर सामने आया। जब इस बात की जानकारी बच्ची के परिजनों को हुई तब महिला थाने में आरोपी मामा के खिलाफ FIR दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया। मामला सामने आते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मामा को हिरासत में लेकर थाने पहुंची जहां पूछताछ जारी है। 


वहीं नाबालिग बच्ची को मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया। पीड़िता का बयान दर्ज करने की कार्रवाई भी की गयी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रिश्ते में मामा लगने वाले शख्स ने भांजी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां का आरोपी दूर का भाई लगता है। वह पीड़िता की मां से मिलने कभी-कभार उसके घर आया करता था। इस दौरान घर के सदस्यों से वह काफी घुल मिल गया था। तभी उसकी गंदी नजर रिश्ते में भांजी लगने वाली नाबालिग बच्ची पर चली गयी। तब उसने भांजी को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर मुंह बंद रखने की धमकी देने लगा। 


लेकिन इसी बीच नाबालिग बच्ची गर्भवती हो गयी। उसकी तबीयत खराब रहने लगी। जिसके बाद परिजन उसे डॉक्टर से दिखाने के लिए ले गये। जांच के क्रम में डॉक्टर ने बताया कि वह पेंग्नेंट हैं। इस बात की जानकारी मिलने के बाद परिजनों के होश उड़ गये। जब बच्ची से पूछताछ की गयी तब उसने मुंहबोले मामा की सारी करतूत परिजनों को बतायी। कलयुगी मामा की इस करतूत से गुस्साए परिजन महिला थाने पहुंच गये और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धड़ दबोचा और उसे थाने लेकर पहुंची। आरोपी से पूछताछ में पुलिस जुटी है वहीं पीड़िता की भी मेडिकल टेस्ट करायी गयी है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता