ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

कुख्यात शराब तस्कर गुर्गे के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने हथियार के साथ दबोचा

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कुख्यात शराब तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गया हैं। पुलिस ने शराब तस्कर और उसके गुर्गे को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कुख्यात शराब तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गया हैं। पुलिस ने शराब तस्कर और उसके गुर्गे को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।  


एसएसपी जयंत कांत को मिली गुप्त सूचना के आधार पर मुजफ्फरपुर पुलिस ने छापेमारी कर कुख्यात शराब तस्कर को धर दबोचा है। शराब तस्कर सूरज गुप्ता उसके गुर्गे संजीव राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गये कुख्यात शराब तस्कर सूरज गुप्ता पर तकरीबन आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं और पुलिस कई मामलों में उसे तलाश रही थी। 


टाउन डीएसपी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों शराब तस्करों को मुजफ्फरपुर में संदिग्ध अवस्था में मोटरसाइकिल पर देखा गया है। सूचना के पश्चात एसएसपी के द्वारा छापामारी दल का गठन किया गया और लकड़ी ढाई के नवाब रोड की अहले सुबह घेराबंदी कर छापेमारी की गयी। छापेमारी में दोनों शराब तस्करों को हथियार के साथ धर दबोचा गया। पुलिस ने अपराधियों के पास से बिना नंबर की ग्लैमर मोटरसाइकिल, एक लोडेड देशी पिस्टल, एक जिंदा गोली, एक देसी कट्टा और गोली सहित 4 मोबाइल बरामद किया है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARMA

FirstBihar संवाददाता