ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

बिहार : मंत्री रामसूरत राय के विधानसभा क्षेत्र में ही अधिकारी मांग रहे घुस, बताया अलग-अलग कामों का रेट

MUZAFFARPUR : बिहार में भ्रष्टाचार ख़त्म करने के सरकार कई दावे करती है लेकिन अक्सर कोई न कोई वीडियो या ऑडियो सरकार के उस दावे की हवा निकाल देता है. बीते दिनों नीतीश सरकार में भ

बिहार : मंत्री रामसूरत राय के विधानसभा क्षेत्र में ही अधिकारी मांग रहे घुस, बताया अलग-अलग कामों का रेट
First Bihar
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में भ्रष्टाचार ख़त्म करने के सरकार कई दावे करती है लेकिन अक्सर कोई न कोई वीडियो या ऑडियो सरकार के उस दावे की हवा निकाल देता है. बीते दिनों नीतीश सरकार में भूमि एवं राजस्व विभाग के मंत्री रामसूरत राय ने अपने ही सरकार की पोल खोलकर रख दी थी. बीजेपी कोटे से मंत्री बने रामसूरत राय ने भूमि एवं राजस्व विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार की बात मानी और कहा कि उन्हें ऐसा कहने में जरा भी गुरेज नहीं है कि बिहार में भ्रष्टाचार व्याप्त है. ताजा मामला मंत्री रामसूरत राय के ही विधानसभा क्षेत्र औराई का है जहां औराई अंचल के राजस्व कर्मचारी रवि भूषण सहाय का खुलेआम घुस मांगते हुए ऑडियो वायरल हो गया है और तो और इस ऑडियो में वो अलग-अलग कामों के लिए अलग-अलग रेट भी बताते हैं.


ऑडियो में राजस्व कर्मचारी कम्प्यूटर ऑपरेटर और अंचल के बड़ा बाबू से लेकर सीओ तक के कमीशन लेने की बात खुलकर बोल रहे हैं इतना ही नहीं वह घूस रेट भी खुलकर बोल रहे हैं. हालांकि सीओ के घुस लेने की बात बोलते समय उनको थोड़ी हिचकिचाहट होती है लेकिन ऑडियो से यह साफ़ पता चलता है कि विभाग में छोटे से लेकर सभी बड़े कर्मचारी घुस लेकर ही काम करते हैं. 


जाहिर है कि सीओ और राजस्व कर्मचारी LPC बनाने के लिए घूस में रूपया खुलेआम मांगते हों तो दाखिल खारिज में अन्य कामों में कितना भ्रष्टाचार होगा. अब देखना होगी कि जब मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में ही भ्रष्टाचार जब इतना व्याप्त है तो बाकी जगहों की क्या कल्पना की जा सकती है. खैर, अब इस मामले पर शासन-प्रशासन क्या कदम उठाता हैं और क्या कारवाई करता है, यह देखने वाली बात होगी. वायरल ऑडियो के बारे में कहा जा रहा है कि ऑडियो सहरचिंया और अमनौर के राजस्व कर्मचारी रवि भूषण सहाय का है. हालांकि इस वायरल ऑडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है. 

टैग्स