ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

जिला पार्षद पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर पुलिस को चुनौती देते हुए अपराधी लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला जिले के बोचहां के एनएच-57 पर एतवारपुर फ्लाइओवर के पास की है, जहां अपराधिय

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर पुलिस को चुनौती देते हुए अपराधी लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला जिले के बोचहां के एनएच-57 पर एतवारपुर फ्लाइओवर के पास की है, जहां अपराधियों ने जिला पार्षद मो. असलम अंसारी पर हत्या की नीयत से  ताबड़तोड़ फायरिंग की. इस हमले में जिला पार्षद बाल-बाल बच गए. 

खबर के मुताबिक बताया जा रहा है कि जिला पार्षद असलम अंसारी बाइक पर सवार होकर सोमवार की रात घर लौट रहे थे, तभी एतवारपुर फ्लाइओवर के पास बाइक सवार अपराधियों ने ओवरटेक कर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की , अपने उपर हमला होते देख जिला पार्षद ने बाइक की स्पीड़ बढ़ा दी और भीड़भाड़ वाले इलाके में पहुंच गए, जिसके बाद अपराधी हथियार लहराते हुए दरभंगा की तरफ फरार हो गए. 


हालांकि इस हमले में जिला पार्षद की जान बाल-बाल बच गई. घर पहुंच जिला पार्षद ने इसकी जानकारी पुलिस और एसएसपी को दी, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.