ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

घर में अकेला पाकर नशेड़ी बाप ने बनाया हवस का शिकार, मायके गयी हुई थी पीड़ित बच्ची की मां

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक कलयुगी पिता की करतूत सामने आई है। नशेड़ी पिता की करतूत जिस किसी ने सुनी वे हैरान रह गये और ऐसे हैवान बाप को कड़ी से कड़ी सजा देने की बात करने लग

घर में अकेला पाकर नशेड़ी बाप ने बनाया हवस का शिकार, मायके गयी हुई थी पीड़ित बच्ची की मां
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक कलयुगी पिता की करतूत सामने आई है। नशेड़ी पिता की करतूत जिस किसी ने सुनी वे हैरान रह गये और ऐसे हैवान बाप को कड़ी से कड़ी सजा देने की बात करने लगे। खुद पीड़िता की मां अपने पति को सजा दिलाने के लिए बेटी को लेकर थाने पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने त्वरीत कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को सलाखों के पीछे भेजा।


दरअसल मामला मुजफ्फरपुर के मुसहरी थाना क्षेत्र का है जहां एक नशेड़ी बाप ने 13 साल की नाबालिग बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाया। रोती बिलखती पीड़ित बच्ची ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। जिसके बाद पीड़िता को लेकर उसकी मां थाने पहुंच गयी और पूरी घटना की जानकारी थानाध्यक्ष को दी।


पीड़िता ने बताया कि उसका ननिहाल समस्तीपुर में है। घटना के दिन उसकी मां अपने मायके गयी हुई थी। घर पर कोई नहीं था वह अकेली थी। तभी पिता ने नशे की हालत में उसके साथ गंदा काम किया। पीड़िता ने यह भी बताया कि दो साल पहले भी उसके पिता ने गलत हरकत किया था।


एसएसपी जयंतकांत को जैसे ही इस मामले की जानकारी मिली उन्होंने तत्काल महिला थाने की दारोगा को पीड़िता का बयान दर्ज कराने के लिए मुसहरी थाने भेजा। पीड़िता के बयान के बाद मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पुलिस के वरीय अधिकारी ने आरोपी पिता की गिरफ्तारी के आदेश दिए। जिसके बाद त्वरीत कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। नशेड़ी पिता की इस करतूत के सामने आने के बाद इलाके के लोग भी सकते में हैं।