ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

'दृश्यम' फिल्म देखकर स्कूल संचालक ने हत्या की रची थी साजिश, प्यार में रोड़ा बने CSP संचालक को रास्ते से हटाया

MUZAFFARPUR: बॉलीवुड फिल्म दृश्यम देखकर एक स्कूल संचालक ने प्यार में कांटा बने CSP संचालक को रास्ते से हटाया।मुज़फ़्फ़रपुर ज़िले के साहेबगंज थाना क्षेत्र का यह मामला है। जहां बीते

'दृश्यम' फिल्म देखकर स्कूल संचालक ने हत्या की रची थी साजिश, प्यार में रोड़ा बने CSP संचालक को रास्ते से हटाया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: बॉलीवुड फिल्म दृश्यम देखकर एक स्कूल संचालक ने प्यार में कांटा बने CSP संचालक को रास्ते से हटाया।मुज़फ़्फ़रपुर ज़िले के साहेबगंज थाना क्षेत्र का यह मामला है। जहां बीते 14 जनवरी को एक सीएसपी संचालक की गुमशुदगी की खबर मिली थी। जिसके बाद पुलिस टीम और उनके परिजनों द्वारा खोजबीन शुरू किया गया। इसी क्रम में 15 जनवरी को जिले के देवरिया थाना क्षेत्र में बोरे में बन्द एक डेड बॉडी बरामद किया गया। जिसकी पहचान उक्त गायब सीएसपी संचालक रंजीत कुमार के रूप में हुई ।


प्रथम दृष्टया मामला हत्या की प्रतीत होने के बाद मृतक के पिता के आवेदन के आधार पर साहेबगंज पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। मामले की जांच के लिए एसएसपी राकेश कुमार ने एसआईटी टीम का गठन किया। जिसमें सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन,साहेबगंज थानाध्यक्ष राजेश कुमार,डीआईओ इंस्पेक्टर अनिल कुमार सहित कई कर्मियों को शामिल किया गया। इसी टीम ने जाँच के दौरान इस हत्याकांड का उद्भेदन किया। 


सीएसपी संचालक हत्याकांड मामले में पुलिस ने साहेबगंज थाना क्षेत्र में निजी स्कूल संचालक और उसके वाहन चालक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के क्रम में दोनों ने चौंकाने वाले खुलासे किए। एसएसपी की माने तो फिल्म दृश्यम का पूरा सीन देखकर हत्या की साजिश रची थी ।


बताया जाता है कि स्कूल संचालक संदीप कुमार एक महिला से प्रेम करता था और उससे शादी करना चाहता था। जिसमें ग्रामीण होने के कारण सीएसपी संचालक रंजीत कुमार बाधा बन रहा था। इसको अपने बीच से हटाने के लिए फिल्मी अंदाज में खौफनाक कदम उठाया और स्कूल संचालक ने अपने चालक के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दे दिया। 


पूरे मामले पर पूछे जाने पर एसएसपी राकेश कुमार ने कहा कि पूछताछ के क्रम में पकड़े गए दोनों अपराधियों ने यह स्वीकार किया है कि प्रेम प्रसंग के कारण यह घटना हुई है । पूरे कहानी फिल्म दृश्यम को देख कर रखी थी और हत्या के बाद मृतक का बाइक, मोबाइल और डेड बॉडी अलग-अलग जगह पर फेंका था। जिससे कोई इन लोगों तक पहुंच नहीं पाए लेकिन पुलिस द्वारा गठित एसआईटी की टीम ने परत दर परत खुलासे किये।