ब्रेकिंग
‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

फर्जी रिपोर्टर को निगम कर्मचारियों ने पकड़ा, रसीद कटवाने के लिए दिखा रहा था धौंस

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक फर्जी रिपोर्टर को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने उसके पास से मीडिया पुलिस समाचार सर्विस के नाम से बने परिचय पत्र को बरामद किया है। रसीद कटवाने के लिए वह

फर्जी रिपोर्टर को निगम कर्मचारियों ने पकड़ा, रसीद कटवाने के लिए दिखा रहा था धौंस
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक फर्जी रिपोर्टर को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने उसके पास से मीडिया पुलिस समाचार सर्विस के नाम से बने परिचय पत्र को बरामद किया है। रसीद कटवाने के लिए वह नगर निगम कार्यालय पहुंचा था। तभी खुद को काइम रिपोर्टर बता वह काम कराने का दबाव बना रहा था।  


इस फर्जी रिपोर्टर पर जब नगर निगम कर्मियों को संदेह हुआ तब उसे कर्मियों ने पकड़ लिया। जब कर्मियों ने उससे पूछताछ की तब उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया तब इसकी जानकारी नगर आयुक्त को दी गयी। जिसके बाद नगर आयुक्त ने आरोपी से पूछताछ की। पूछताछ में उसने खुद को मीडिया पुलिस नामक एक एजेंसी का पत्रकार बताया।


इस दौरान वह खुद को कभी मीडिया का आदमी बता रहा था तो कभी मीडिया पुलिस का। जब संतोषजनक जवाब नहीं मिला तब इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और छानबीन शुरू की। फर्जी पत्रकार के पास से एक आई कार्ड और स्कूटी बरामद किया गया। आई कार्ड में उपेंद्र प्रसाद सिंह क्राइम रिपोर्टर लिखा हुआ है। जो बोचहा कंहारा इलाके के रहने वाला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARMA

FirstBihar संवाददाता