ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

फैक्ट्री में काम करके घर लौट रहे मजदूर को मुंह में मारी गोली, हालत गंभीर

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में प्लाई फैक्ट्री में काम करने के बाद घर लौट रहे मजदूर को बदमाशों ने मुंह में गोली मार दी है। घटना के पीछे के कारणों को तलाशने में पुलिस जुटी है। घटना

फैक्ट्री में काम करके घर लौट रहे मजदूर को मुंह में मारी गोली, हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में प्लाई फैक्ट्री में काम करने के बाद घर लौट रहे मजदूर को बदमाशों ने मुंह में गोली मार दी है। घटना के पीछे के कारणों को तलाशने में पुलिस जुटी है। घटना मोतीपुर थाना क्षेत्र के नवादा गांव का है जहां युवक को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए परिजन उसे मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में ले गये। जहां उसका इलाज चल रहा है।


 युवक की पहचान स्थानीय प्लाई फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर प्रभात कुमार के रूप में हुई है। फिलहाल परिजन कुछ भी बताने से परहेज कर रहे है। वहीं स्थानीय मोतीपुर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। मामले में पूछे जाने पर मोतीपुर के थाना अध्यक्ष सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि घायल युवक और उसके परिजनों ने अभी तक किसी तरह की जानकारी पुलिस को नहीं दी है। 


गोली लगने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। फिलहाल घटना के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी है। पुलिस की टीम को अस्पताल भेजा गया है जहां घायल और उसके परिवार वालों का बयान दर्ज कराया जाएगा। फिलहाल मामला संदेहास्पद प्रतीत हो रहा है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता