ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

BJP विधायक राजू सिंह की बढ़ी मुश्किलें, राजद नेता के अपहरण कांड में फरार चल रहे MLA के खिलाफ इश्तेहार जारी, सरेंडर नही किया तो होगी कुर्की जब्ती की कार्रवाई

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के साहेबगंज विधायक राजू सिंह की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस को पारू थाना क्षेत्र के रहने वाले राजद नेता तुलसी राय अपहरण कांड मामले में

BJP विधायक राजू सिंह की बढ़ी मुश्किलें, राजद नेता के अपहरण कांड में फरार चल रहे MLA के खिलाफ इश्तेहार जारी, सरेंडर नही किया तो होगी कुर्की जब्ती की कार्रवाई
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के साहेबगंज विधायक राजू सिंह की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस को पारू थाना क्षेत्र के रहने वाले राजद नेता तुलसी राय अपहरण कांड मामले में कोर्ट से आज इश्तेहार मिल गया। दो दिन पूर्व पुलिस ने वारंट वापस कर इश्तेहार की अर्जी कोर्ट में दी थी। जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए आज पुलिस को इश्तेहार दे दी है। 


अब विधायक के खिलाफ इश्तेहार मिलने के साथ ही एक और मुश्किलें सामने आ गई। इश्तेहार की कार्रवाई पूरी होने के बाद विधायक राजू सिंह के खिलाफ अब पुलिस कुर्की जब्ती के लिए अर्जी दाखिल करेगी। पुलिस विधायक राजू सिंह को अपहरण कांड में काफी तलाश की लेकिन बीजेपी विधायक राजू सिंह नहीं मिला। जिसके बाद पुलिस ने इश्तेहार की अर्जी माननीय न्यायालय के समक्ष वारंट वापस करने के बाद दाखिल की। जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए आज पारू थाना पुलिस को विधायक के खिलाफ इश्तेहार दे दी है। 


इस बात की पुष्टि सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन ने की है। तरैया एसडीपीओ कुमार चंदन ने बताया कि अपहरण कांड मामले में विधायक राजू सिंह के खिलाफ वारंट वापस करने के बाद कोर्ट को अर्जी दी गई थी। जिसे स्वीकार करने के बाद आज माननीय न्यायालय के द्वारा इश्तेहार दे दिया गया है। इश्तेहार की प्रक्रिया पूरी कर अग्रिम कार्रवाई प्रशासन करेगी और गिरफ्तारी या फिर सरेंडर नहीं करने की स्थिति में विधायक के खिलाफ कुर्की जब्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता