ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बाइक सवार छात्र को ट्रक ने रौंदा, घटनास्थल पर हुई मौत

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर की है, जहां सदर थाना के नारायणपुर-दीघरा मार्ग में शुक्रवार को गिट्टा लदे से ट्रक ने बाइक सवार छात्र को रौंद दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो

बाइक सवार छात्र को ट्रक ने रौंदा, घटनास्थल पर हुई मौत
Desk
2 मिनट

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर की है, जहां सदर थाना के नारायणपुर-दीघरा मार्ग में शुक्रवार को गिट्टा लदे से ट्रक ने बाइक सवार छात्र को रौंद दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। 


बाइक के नंबर के आधार पर युवक की पहचान की गई। वह मुशहरी थाना के मणिका हरिकेश निवासी नीरज कुमार 27वर्षी का था। मृतक के पिता रमेश राय के बयान पर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। शुक्रवार की दोपहर नीरज मुशहरी की ओर से बाइक से जा रहा था। दीघरा के सामने से आ रहे ट्रक उसे टक्कर मार दिया। जिससे वह गिर गया। टक्कर से उसके सिर पर गहरी चोट लग गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 


वहीं स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे सदर थाना के सहायक पुलिस अवर निरीक्षक प्रकाश कुमार पासवान ने नीरज के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा दिया है। सदर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक के पिता के बयान पर ट्रक चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। मौके से ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है। पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने के लिए जिला परिवहन विभाग को पत्र भेजा जाएगा।  


टैग्स