ब्रेकिंग
JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशJDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देश

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में डबल मर्डर से सनसनी, आपसी रंजिश में मां-बेटे की गोली मारकर हत्या

MUZAFFARPUR: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच गया है। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदात को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के म

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में डबल मर्डर से सनसनी, आपसी रंजिश में मां-बेटे की गोली मारकर हत्या
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच गया है। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदात को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के मुजफ्फरपुर से आ रही है जहां डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गयी है। आपसी रंजिश में माँ-बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। 


घटना मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र स्थित पताही हरि गांव की है जहां आपसी रंजिश में खूनी संघर्ष हुआ। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के माँ-बेटे को गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। स्थानीय लोगों द्वारा दोनों घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया जहां  डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 


वही डबल मर्डर की खबर सुनकर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद खुद मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी विक्रम सिहाग घटनास्थल पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। मृतका की पहचान जानकी देवी और रोहित के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में मां-बेटे हैं। पूछे जाने पर सिटी एसपी ने बताया कि आपसी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया है। 


पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही  है। सिटी एसपी ने कहा कि घटनास्थल से 5 खोखा बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। उन्होंने यह दावा किया कि डबल मर्डर के आरोपी भी जल्द सलाखों के पीछे होंगे। 

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में डबल मर्डर से सनसनी, आपसी रंजिश में मां-बेटे की गोली मारकर हत्या

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में डबल मर्डर से सनसनी, आपसी रंजिश में मां-बेटे की गोली मारकर हत्या

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में डबल मर्डर से सनसनी, आपसी रंजिश में मां-बेटे की गोली मारकर हत्या

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में डबल मर्डर से सनसनी, आपसी रंजिश में मां-बेटे की गोली मारकर हत्या

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता