ब्रेकिंग
बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

बिहार: युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, सड़क पर खून से सना शव मिलने से सनसनी

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर पुलिस चाहे लाख दावे कर ले, फिर भी जिले में अपराधियों के हौसले सातवें आसमान पर है। बेखौफ अपराधी एक के बाद एक लोगों को अपनी गोली का निशाना बना रहे हैं। आर्मी

बिहार: युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, सड़क पर खून से सना शव मिलने से सनसनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर पुलिस चाहे लाख दावे कर ले, फिर भी जिले में अपराधियों के हौसले सातवें आसमान पर है। बेखौफ अपराधी एक के बाद एक लोगों को अपनी गोली का निशाना बना रहे हैं। आर्मी कैंटीन से ठीक पहले माडीपुर-गोबरसही मुख्य मार्ग पर बदमाशों ने एक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। घटना शहर के काजी मोहम्मदपुर थानाक्षेत्र की है।


वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी बड़े आराम से वहां से भाग निकले। सड़क पर युवक का खून से सना शव मिलने के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है।


शहर के बीचो-बीच हुई इस वारदात के बाद मुजफ्फरपुर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। एडिशनल एसपी नगर भानु प्रताप सिंह ने कहा कि काजी मोहम्मदपुर थानाक्षेत्र के माडीपुर-गोबरसही मुख्य मार्ग स्थित आर्मी कैंटीन के समीप एक युवक की गोली मारकर हत्या की हुई डेड बॉडी पुलिस ने बरामद की है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता