ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, हमलावरों ने दारोगा का कॉलर पकड़ कर घसीटा; जवानों के साथ की हाथापाई

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां दो पक्षों के बीच हुए विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर एक पक्ष के लोगों ने हमला बोल दिया। इस दौरान गुस्साए लोगों ने दारोगा का कॉलर

बिहार: अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, हमलावरों ने दारोगा का कॉलर पकड़ कर घसीटा; जवानों के साथ की हाथापाई
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां दो पक्षों के बीच हुए विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर एक पक्ष के लोगों ने हमला बोल दिया। इस दौरान गुस्साए लोगों ने दारोगा का कॉलर पकड़कर उसे घसीटा बल्कि पुलिस जवानों के साथ हाथापाई भी की है। इस दौरान मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


दरअसल, मुजफ्फरपुर में पुलिस की गस्ती टीम पर हमला हुआ है। इस दौरान हमलावरों ने दारोगा के साथ बदतमीजी की गई है। यहां तक कि उपद्रवियों के द्वारा कॉलर पड़कर घसीटा भी गया है। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। घटना जिले के जजुआर थाना क्षेत्र के पहसौल की है। बताया जा रहा है कि किसी ग्रामीण ने सड़क पर अतिक्रमण करने को लेकर पुलिस से शिकायत की थी। 


सड़क के बीचो-बीच काफी संख्या में ईंटें रख दी गई थी। जब पुलिस ने ईंट को हटाने के लिए कहा तो अतिक्रमणकारियों ने हमला बोल दिया। कॉलर पकड़ कर सब इंस्पेक्टर से बदतमीजी की गई। सब इंस्पेक्टर से लेकर कई पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई की गई। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता