ब्रेकिंग
BIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबार

बिहार: STF के हत्थे चढ़ा कुख्यात बदमाश टॉफी यादव, जिले के Top10 अपराधियों में है शुमार

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां एसटीएफ और पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर जिले के टॉप 10 अपराधियों में शुमार कुख्यात टॉफी यादव को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के

बिहार: STF के हत्थे चढ़ा कुख्यात बदमाश टॉफी यादव, जिले के Top10 अपराधियों में है शुमार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां एसटीएफ और पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर जिले के टॉप 10 अपराधियों में शुमार कुख्यात टॉफी यादव को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ और पुलिस की टीम ने अहियापुर थाना क्षेत्र के एकता नगर में छापेमारी की, जहां कुख्यात टॉफी यादव एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया।


दरअसल, एसटीएफ को सूचना मिली थी कि जिले का कुख्यात अपराधी टॉफी यादव अहियापुर थाना क्षेत्र के एकता नगर में एक रिटायर पुलिसकर्मी के घर में किराएदार के तौर पर रह रहा है। इस सूचना के बाद सिटी एसपी अरविंद प्रताप सिंह के नेतृत्व में एसटीएफ और जिला पुलिस की टीम ने उक्त इलाके को चारों तरफ से घेर कर कुख्यात टॉफी यादव को धर दबोचा हालांकि छापेमारी के दौरान टॉफी यादव के पास से कोई सामान बरामद नहीं हुआ है।


सिटी एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि टॉफी यादव का पूर्व से अपराधिक इतिहास रहा है। एक मामले में उसके खिलाफ कुर्की जब्ती का भी वारंट पुलिस को मिला है वहीं दूसरे मामले में वह फरार चल रहा था। फिलहाल अहियापुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस नया कांड दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजेगी। विभिन्न जिलों से भी इसके अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता